Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

मजदूर दिवस पर अलकापुरी मजदूर चौराहें से नगर निगम तक निकाली जाएगी रैली

-सीटू की बैठक में पदाधिकारियों ने लिया फैसला।
-अप्रैल माह में पोस्टर अभियान सहित अन्य आयोजन होंगे
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मजदूर दिवस पर अलकापुरी मजदूर चौराहे से नगर निगम तक रैली निकालकर मजदूरों की आवाज बुलंद की जाएगी। मजदूर दिवस का नारा ‘मजदूरों ने ठाना है, हर मजदूर को न्यूनतम वेतन दिलाना है’ रहेगा।
सीटू समर्थित यूनियन की बैठक एमआर कार्यालय पर हुई। इसमें पदाधिकारियों ने फैसला लिया। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, सीटू महिला संघ अध्यक्ष तृप्ति शर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि आगामी मजदूर दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक रैली और सभा का आयोजन किया जाएगा। रैली अलकापुरी मजदूर चौराहें से नगर निगम तक निकाली जाएगी। जहां एक सभा भी आयोजित की जाएगी। यह दिन शहर के विभिन्न ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पूरे अप्रैल माह में इस संबंधी पोस्टर अभियान, जनजागरण अभियान, प्रदेश सरकार एवं एनडीए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस हेतु आगामी बैठक बीएसएनएल कार्यालय पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान रसीद खान, आनंद गरवाल, वरुण झोतरीय, ऋषभ शुक्ला, प्रिंस कुमार, आचुतानंद सिंह, उपस्थित थे। बैठक का संचालन अभिषेक जैन ने तथा आभार संजय व्यास ने व्यक्त किया।

35 कार्यकर्ता दिल्ली रैली में हुए शामिल

पदाधिकारियों ने बैठक में विस्तृत जानकारी सांझा करते बताया कि दिल्ली रैली में रतलाम जिले से 35 कार्यकर्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें आंगनवाड़ी, बीएसएनएल, एमआर और किसान सभा के साथी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds