Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

रतलाम मंडल के टीसी पहलवान रूपिन ने जीता एशियन चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल

-कजाकिस्तान में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित हो रही है प्रतियोगीता।
-रूपिन ने 55 किलो वर्ग की ग्रीको रोमन स्टाइल में हासिल की उपलब्धि।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल में कार्यरत टीसी पहलवान रूपिन ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन रेसलिंग चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। 55 किलो भार वर्ग में रूफिन ने ग्रीको रोमन स्टाइल में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि फाइनल मुकाबले में ईरान के पहलवान से कड़ा मुकाबला हुआ। लेकिन इसमें वह नही जीत सके। इसलिए सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी ने जानकारी देते बताया कि रूपिन ने एशियन चेम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में टीसी पद पर कार्यरत है। प्रतियोगिता कजाकिस्तान के आस्थाना में 14 अप्रैल तक चलेंगी।
रूपिन की उपलब्धि की डीआरएम की आईडी से ट्वीट भी किया गया। मंडल खेलकूद संघ अध्यक्ष (डीआरएम) रजनीश कुमार, सचिव (सीनियर डीओएम) प्रवीण कुमार तिवारी, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर ने रूपिन को शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.