Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

खाकी में मानवता का नया रंग, चेतन की सेवा से खिलखिला उठा आकाश

ki
-एक माह से आकाश की सेवा में जुटा है जीआरपी जवान चेतन।
-देहरादून एक्सप्रेस से गिरे बालक की स्थिति में होने लगा सुधार।
-परिजनों की जानकारी नहीं होने से बढ़ने लगी परेशानी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चलती ट्रेन से गिरने पर एक हाथ व एक पैर गवां चुके 7 वर्षीय आकाश की सेवा में जुटे जीआरपी जवान चेतन नरवाले की मेहनत अब रंग लाने लगी है। इंदौर एमवाय अस्पताल में आकाश अपने दर्द को भूलकर खिलखिलाने लगा है। चेतन ने बालक की जानकारी वाट्सएप ग्रुपों में सांझा की तो कुछ समाजसेवा से जुड़े लोग इसकी सहायता के लिए आगे आए। हालांकि अभी भी बालक यह बताने में असमर्थ है कि वह कहां का निवासी है।
मालूम हो कि ट्रेन नंबर 19019 देहरादून एक्सप्रेस में सवार यह बालक रतलाम डाट पुल एरिया में गिर गया था। हादसे में इसका एक हाथ और एक पैर कट गया था। सूचना मिलने पर जीआरपी रतलाम ने इसे पहले रतलाम में ही सीएचएल जैन दिवाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से इंदौर एमवाय अस्पताल में रैफर कर दिया। एक माह 10 दिन से बालक का उपचार चल रहा है।

कभी थांदला तो कभी पेटलावद की दे रहा जानकारी

इसकी सेवा में जुटे जवान चेतन बताते है कि इंदौर भर्ती होने के बाद से आकाश अपने दर्द से कराहता दिनरात रोता था। रोते बिलखते वह अपने माता-पिता को याद भी करता रहा। लेकिन उनसे संपर्क नही होने से अभी तक इसके निवास की भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली। कभी यह थांदला तो कभी पेटलावद का होने की जानकारी देता है। इसे लेकर भी आशंका है कि अभी तक परिजनों ने अपने क्षेत्र के किसी थाने में बालक की गुमशुदगी दर्ज नही कराई।

 

रोज मिलने आ रहे लोग

बालक से मिलने अस्पताल में रोज सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग आ रहे है। लोगों ने अपने स्तर से इसकी सहायता की है। बोहरा समाज के अब्बास अली अमझेरावाला रोज बालक के लिए खाना लेकर आते है।

ठीक होने पर निकलेंगे घर खोजने

डॉक्टरों द्वारा बालक की एक और सर्जरी की जाएगी। इसके लिए अभी और इसे अस्पताल में रखा जाएगा। कृतिम अंग भी लगाए जाएंगे। ठीक होने पर पुलिस इसे रतलाम लाकर उसके बताए क्षेत्र में ले जाएगी। इससे कि यह अपने एरिया व गांव की पहचान कर सकुशल घर पहुंच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.