Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

डेढ़ माह में ढाई करोड़ लागत से बना नया सीसी रोड रिपेयर, फाइनल बिल आसानी से पास कर देंगे अफसर

डेढ़ माह में ढाई करोड़ का नया सीसी रोड रिपेयर, फाइनल बिल आसानी से पास कर देंगे अफसर
-15 फरवरी को सांसद ने किया था नए रोड का लोकार्पण।
-रेलवे ठेकेदार पर मेहरबान है रेलवे का आईओडब्ल्यू विभाग


न्यूज जंकशन-18
रतलाम। हजारों रेल यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन से फ्रीगंज होते (पुराना मालगोदाम बायपास) सीसी रोड तैयार किया गया। यह सर्विस रोड डेढ़ माह में ही अपनी बदहाली, ठेकेदार फर्म की मनमानी व अफसरों की मदहोशी बयां कर रहा है। इसके निर्माण में आम यात्रियों की जेब तथा रेल मंत्रालय की राजस्व प्लानिंग से जुटाए करीब ढाई करोड़ रुपए ख़र्च किए गए है। नए सीसी रोड का 15 फरवरी 2023 को सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बकायदा लोकार्पण किया गया था। लेकिन रोड पर जगह-जगह की गई रिपेरिग निर्माण गुणवत्ता की पूरी कहानी बयां कर रही है। इस काम के दो बिल पास कर दिए गए। संभव है फायनल बिल भी आसानी पास कर दिया जाएगा।

डीआरएम की फटकार पर रिपेरिग
सीसी रोड निर्माण में लापरवाही का नजारा आगामी दिनों में और भी अच्छे से दिखाई देगा, जब लगातार यातायात का दबाव बढ़ेगा तथा बारिश में इसका उपयोग होगा। गनीमत है कि डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान जिम्मेदारों पर सख्त नाराजगी जताई। इसके बाद रोड की दुर्दशा सुधारने के लिए ताबड़तोड़ रिपेरिग की गई। लेकिन आते-जाते सड़क पर लीपापोती के निशान आसानी से देखे जा सकते हैं।

चार माह पूर्व तबादला फिर भी रिलीव नही
रतलाम में निर्माण व रखरखाव से जुड़े रेल इंजीनियर का फर्म के लोगों से बेहतर मेलमिलाप है। यहीं वजह है कि तबादलों के बाद भी वे यहां से जाना नही चाहते। मंडल मुख्यालय में कार्यरत आईओडब्ल्यू-1 पद पर कार्यरत इंजीनियर का चार माह पूर्व तबादला हो चुका है। पारिवारिक वजह की आड़ में ये यहां से रिलीज न होकर अभी भी डटे है। इन अफसरों का फर्म के लोगों से प्रगाढ़ दोस्ताना जगजाहिर है। फर्म के लोगों के साथ दिन में कई अलग-अलग मौको पर आसानी से देखे जा सकते है।

सीसी रोड निर्माण के बाद संबंधित फर्म की जिम्मेदारी रहती है। इनसे तय अवधि में इसका रखरखाव करवाने सहित जुर्माना राशि काटने के भी प्रावधान है।
खेमराज मीना, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.