Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

परीक्षा के दौरान विद्यार्थी को शौचालय जाना पड़ा भारी, लौटने पर कक्ष में जमीन पर बिठाया

-कर्मचारी संगठन ने आपत्ति लेते जिला प्रशासन को की शिकायत।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। प्राथमिक व माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षा में बीच मे विद्यार्थी को शौचालय जाकर आने और उन्हें कक्ष में जमीन पर बैठने की सजा दी गई। इसके विरोध में कर्मचारी संगठन ने आपत्ति लेते हुए जिला प्रशासन को शिकायत की है।
मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार माथुर ने शिकायत में बताया कि कक्षा 5वी एवं 8वी बोर्ड की परीक्षा चल रहीं है। परीक्षा केन्द्र शासकीय नवीन कन्या उमावि रतलाम पर गत दिवस पर्यावरण का प्रश्न पत्र था। परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थी प्रसाधन, पानी-पीने के लिए जा रहे थे। उसी समय परीक्षा केन्द्राध्यक्ष ऊषा पचौरी तथा प्राचार्य ममता अग्रवाल तथा पर्यवेक्षकों द्धारा डाटकर प्रताड़ित किया गया। कुछ बच्चे शौचालय गए थे। आने पर उन्हे जमीन पर बैठ जाने को कहा गया। बच्चे बैठ गए फिर उन्हे बैंच पर नही बिठाया गया। बार-बार बाहर न जाने की हिदायत भी दी गई। जिससे बच्चो में भय का वातावरण बना रहा। हालात यह है कि अब वह परीक्षा देना ही नहीं चाहते है। इसके लिए जबाबदारी इन्ही जिम्मेदारों की रहेगी।
इसी मामले में शिक्षक संघ पदाधिकारियो ने जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा तथा परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम से मिलकर भयमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने के निर्देश सभी परीक्षा केंद्राध्यक्ष को जारी करने का अनुरोध किया है। शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि कही किसी भी परीक्षार्थी के साथ कही भी ऐसा नही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.