Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ

– 62 रनों के लक्ष्य को मात्र 16 गेंदों में हासिल कर हिंद टाइटंस की रिकॉर्ड जीत।

रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से 26 मार्च से 11 अप्रैल तक टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में कृष्णानंद महाराज बगलामुखी, खाचरौद पीठाधीश्वर परम पूज्य शिवानंद गीरी महाराज, पंडित भारद्वाज पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे।

मुख्य अतिथि कृष्णानंद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं।


महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की यही सोच रही कि खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़े। खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती है। साथ ही स्थिरता, धैर्य और ध्यान बढ़ता है। साथ ही खेलों से सामाजिक संबंधों का विकास के साथ नेतृत्व कौशल बढ़ता है ।

संयोजक विकास कोठारी यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने आयोजन की जानकारी दी कि समिति द्वारा 1500 से अधिक दर्शकों के बैठने हेतु पवेलियन बनाया गया।

स्पर्धा आईपीएल की तर्ज पर लीग मैच के खेले जा रहे।
मैच के प्रारंभ में सभी 14 टीमों के साथ अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया। शानदार आतिशबाजी के साथ मैच
खत्म इलेवन टीम खिलाड़ी बैंड बाजे के साथ मैदान में उतरे।
प्रथम मैच हॉट रोड सुपर किंग्स वि रेल्वे रॉकेट के मध्य 10 ओवर के मैच हाट रोड किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 115 रन लक्ष्य दिया। रेलवे रॉकेट 8 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। हॉट रोड सुपर किंग्स 30 रनों से विजय के साथ आगाज किया।
इम्तियाज हुसैन मेन ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बल्लेबाज , गौरव पाठक बेस्ट बोलर रहे।


द्वितीय मैच सूर्या वॉरियर्स वीं हिंद टाइटंस के मध्य सूर्या वॉरियर्स 38 रन से जीत दर्ज की। राजेश सोनकर की आतिशी पारी 19 बाल पर 44 रन के साथ मेन ऑफ द मैच रहे।
तृतीय मैच पुलिस बॉयज डुग्गू वीं फाइनेंस सर्किल रामांचक मैच में फाइनेंस सर्किल 5 विकेट से जीत दर्ज की मेन ऑफ द मैच अक्षय चौधरी रहे।
स्पर्धा के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए।। प्रथम रेलवे रॉकेट वीं हिंद टाइटंस के मध्य मुकाबले में रेलवे रॉकेट ने 10 ओवर में 60 रन 10 विकेट पर बनाने का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में हिंद टाइटंस ने स्पर्धा का यह मैच 16 बालों में चौके छक्के की बारिश कर 62 रन बनाकर बड़ी आसानी से मैच जीत लिया।

द्वितीय मैच शेरानी किंग्स वि खतम इलेवन के मध्य हुए मैच में शेरानी ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रनो का लक्ष्य दिया। खतम इलेवन ने मात्र 5 ओवर एक विकेट में ही लक्ष्य हासिल कर अपना विजय अभियान जारी रखा।
ललित खुशयानी के शानदार 6 छक्के और तीन चौकों के साथ RCL में पहला अर्ध शतक लगाया।
तीसरा मैच जवाहर टाइगर्स वि एन एन जी के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जवाहर ने 10 ओवर में 83 रनो का लक्ष्य दिया। जिसे एन एन जी ने 7 विकेट खोकर मात्र 8.3 बाल पर जीत दर्ज की ।
सभी मेन ऑफ द मैच स्व श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में उनके सुपुत्र अशिम ओझा की ओर से नगद 500 रुपए के साथ प्रदान किए जाएंगे ।

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी दिनेश पोरवाल, वैभव जाट देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, , गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी ,मनीष शर्मा , किशोर बिजराव, तरखब, अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जोदोन,  अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह , कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, चेतन शर्मा प्रशांत व्यास, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शकआदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds