Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

जालसाज महिला रेलकर्मी व भाई पर प्रकरण दर्ज…पीड़िता को रेलवे में नौकरी का झांसा दिया, भाई ने दुष्‍कर्म किया, गर्भवती होने पर बच्चे की परवरिश से मुकरे

न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला रेलकर्मी पर हरियाणा की एक महिला ने रेलवे नौकरी का झांसा देकर रुपए ऐठने तथा रेलकर्मी के भाई द्वारा दुष्‍कर्म करने का संगीन आरोप लगाया है। महिला का लगातार शोषण करता रहा। महिला गर्भवती होकर बच्चें की मां बनी। लेकिन परवरिश से मुकरने व नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता पुलिस की शरण में जाने को विवश हुई। पहले उसने हरियाणा में प्ररकण दर्ज करवाया। इसके बाद केस डायरी संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र इंदौर स्‍थ‍ित छोटी ग्‍वाल टोली आया। यहां पीड़िता की दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला रेलकर्मी व उसके भाई पर विभिन्‍न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद रतलाम मंडल रेल प्रशासन अलर्ट हुआ। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है।
इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारी विनीता जैसवाल कमर्शियल विभाग में कार्यरत है।
दरअसल इंदौर पुलिस थाना छोटी ग्‍वाल टोली पर हरियाणा के थाना जगाधरी, जिला यमुना नगर से शून्य का अपराध क्रमांक 001/2026 अंतर्गत धारा 120 B, 328,344, 365, 376, 420, 506 आईपीसी का मामला असल कायमी के लिए डाक द्वारा प्राप्‍त हुआ।
जिसमें हरियाणा की फरियादी पीड़िता महिला ने पुलिस को प्रारंभिक शिकायत में बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद रेलवे में कर्मचारी रहे अपने ससुर ने इंदौर में उनकी परचित महिला रेल कर्मचारी विनीता पति स्व. संतोष जैसवाल से मुलाकात कराई। विनीता ने उसे रेलवे में नौकरी का भरोसा दिलाया।

यहां से शुरू हुई महिला के शोषण की कहानी:- इधर, आरोपी महिला रेलवे कर्मचारी ने उक्त पीड़िता को अपने भाई मुकेश पिता नंदकिशोर से मिलाया। मुकेश ने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए उससे पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड लेते हुए इंग्लिश में लिखे हुए कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद पीड़िता के ससुर द्वारा महिला रेल कर्मचारी विनीता को 100000/- रु नगद व सोने के जेवर दिए। दिसंबर 2023 में रेल कर्मचारी विनीता के भाई मुकेश ने पीड़िता को फोन कर उसे इंदौर स्थित विनीता के रेलवे आवास पर बुला लिया। नौकरी के लालच में वह चली आई। बाद में रेलवे आवास पर मौजूद रेल कर्मचारी विनीता ने फरियादी महिला को चाय पिलाई। कुछ ही मिनिट में पीड़िता की आंखों में अंधेरा छाने लगा। होंश मे आने पर खुद को निर्वस्त्र हालत पाया तो महिला सब कुछ समझ गई। महिला द्वारा विरोध जताने पर रेलकर्मी महिला के भाई मुकेश ने आश्वस्त किया कि तुझे तो तेरे पति ने घर से भगा दिया है। जरूरत पड़ी तो मैं तुझे अपना लूंगा। जिस पर फरियादी महिला मुकेश की बातों में आ गई। मुकेश द्वारा फरियादी महिला को इंदौर में ही कहीं किराए से मकान दिला दिया दिया।

दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती व बनी मां:- आरोपियां महिला रेलकर्मी का भाई अपनी मर्जी से फरियादी महिला का यौन शोषण करता रहा। इस बीच फरियादी महिला गर्भवती हो गई। इस पर मुकेश द्वारा फरियादी महिला को और आश्वस्त किया कि वह उसके बच्चे को अपना लेगा। वह बच्चे का तमाम खर्च भी उठाएगा। 8.09.2024 को बच्चा पैदा होने के पश्चात दिसंबर 2024 को मुकेश फरियादी महिला को यमुना नगर हरियाणा लेकर चला गया। वहां फरियादी महिला के लिए एक किराए का मकान दिलवा दिया। उक्त मकान का किराया व खर्चा मुकेश ने फरियादी महिला को दिया गया। 20 से 25 दिनों के अंतराल में उससे मिलने आता रहा। कुछ समय बीत जाने के पश्चात मुकेश फरियादी महिला से मिलना से मुकरने लगा। बाद में खर्च देना भी बंद कर दिया। तब पीड़िता महिला ने फोन पर मुकेश को रेलवे में नौकरी दिलाने का कहने लगी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। फरियादी महिला को जान से मरवाने की धमकी देने लगा। अंतत: महिला फरियादी शिकायत किए जाने पर 01.01.2026 को थाना जगाधरी जिला यमुना नगर हरियाणा पर शून्य का अपराध पंजीबद्ध करवाया गया। बाद में केस डायरी आने पर आरोपी महिला रेल कर्मचारी विनीता व मुकेश के विरुद्ध छोटी ग्वाल टोली इंदौर पर असल अपराध 41/2026 अंतर्गत धारा 120 B, 328, 344, 365, 376, 420, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds