अग्निहोत्री दंपत्ति मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित….मुख्यमंत्री बोले-दूसरों के सुख में अपने आनंद की अनुभूति ही भारत की चेतना का आधार

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री व रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत सुरेंद्र अग्निहोत्री का मुख्यमंत्री मोहन यादव व अतिथियों ने सम्मान किया गया।
नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘आनंद के आयाम’ में प्रबुद्धजनों से संवाद किए गए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें अग्निहोत्री दंपति के साथ-साथ रतलाम की आनंदम टीम के सभी सदस्य गिरीश सारस्वत, मधु परिहार और पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महर्षि मधुसूदन, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अभय महाजन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि दूसरों के सुख में अपने आनंद की अनुभूति ही भारत की चेतना का आधार है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश से आए गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस सम्मान के बाद शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सीमा के सत्कार में एक उपलब्धि और शामिल हो गई है।

इससे पहले इन्हें 29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित ”अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025″ के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नामी हस्तियां मौजूद थी।
बता दें कि शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री रतलाम डीआरएम ऑफिस के इंजीनियरिंग विभाग (बजट सेक्शन) में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी है। ये शहर से लेकर प्रदेश व देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित हो चुकी है। राष्ट्रपति पुरस्कार के अलावा इन्हें कुछ माह पूर्व अपने गृहनगर रतलाम में भी सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत कलेक्ट्रेट सभागृह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में सम्मानित किया गया था।

डीआरएम ऑफिस में सम्मान:- इधर, रेल प्रशासन द्वारा गत दिनों महिला दिवस के आयोजन में डीआरएम अश्वनी कुमार द्वारा शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री का सम्मान किया गया। इस दौरान इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्तम कार्यों की भी जानकारियां दी गई।
