Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

श्री अरविंद सोसाइटी रतलाम शाखा की संस्थापक, वरिष्ठ साधिका एवं पूर्व शिक्षिका सुश्री मोहन कुमारी का निधन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री अरविंद सोसाइटी रतलाम शाखा की संस्थापक, वरिष्ठ साधिका एवं पूर्व शिक्षिका सुश्री मोहन कुमारी श्री मां – श्री अरविंद की शरण में चली गई है। वे 94 वर्ष की थी। उनके निधन के समाचार से आश्रम एवं शिक्षा जगत में शोक छा गया।

आश्रम से जुड़ी श्रीमती विनीता ओझा ने बताया कि सुश्री मोहन कुमारी ने मानव चेतना के विकास के लिए रतलाम में श्री अरविंद सोसाइटी की स्थापना कर श्री मातृ विद्या मंदिर को प्रारंभ किया था। उन्होंने माताजी श्री अरविंद के कार्यों को आगे बढ़ाया था। उनका आध्यात्मिक ज्ञान एवं सादगी सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उनकी अंतिम यात्रा स्थानीय ऑरो आश्रम , श्री अरविंद मार्ग , सैलाना रोड रतलाम से मोक्ष वाहन द्वारा जवाहर मुक्तिधाम प्रातः 11:00 बजे निकलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.