Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

गौतम जयंती पर चल समारोह का उत्साह…. झूमते, नाचते निकली शोभायात्रा, एक पंगत-संगत में मनाई गोठ

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के प्रबुद्ध श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाजजनों ने आराध्य देव महर्षि गौतम का जन्मोत्सव श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया। समाज के महिला-पुरुषों ने चल समारोह में उत्साह दिखाया। उल्लास व उमंग के साथ झूमते-नाचते शहर से निकले। महाआरती के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जहां एक संगत, एक पंगत में लोगों ने गोठ मनाते हुए भोजन प्रसादी का आनंद लिया। शहर के रामगढ़ स्थित श्री गुर्जरगौड़ समाज के श्रीराम मंदिर में सुबह से ही धार्मिक आयोजन हुए। भगवान राम दरबार के साथ ही बालाजी महाराज और महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद हवन-पूजन हुआ। दोपहर 12 बजे महाआरती कर प्रसादी बांटी गई।


तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4 बजे के बाद समाज के मंदिर से चल समारोह निकाला गया। इसमें समाज की बेटियों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया। इसे देखने शहर के लोग भी बीच राह ठहरते दिखाई दिए। चल समारोह में पुरुष झूमते रहे तो महिलाएं नृत्य करती चलती रही।

चल समारोह का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। शाम को मंदिर पहुंचने पर महाआरती की गई। आरती के बाद समाजजनों का सहभोज (गोठ) हुआ। इस दौरान नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी, महिला सभा अध्यक्ष सविता तिवारी, नवयुवक मंडल के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठ रामप्रसाद शर्मा, कीर्ति शर्मा, दिलीप व्यास, महेशचंद्र चौबे,

कपिल व्यास, राजेश चाष्टा, नवीन व्यास, अनिल शर्मा, अनिल पुरोहित, अर्पित तिवारी, राम जोशी, अशोक चाष्टा, राजेश चाष्टा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds