Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

इस बैंक के वेतन खाता का कमाल….दिवंगत रेलकर्मी के परिजनों को बनाया करोड़पति, 1 करोड़ रुपए बीमा राशि का भुगतान

-स्वर्गीय गजेंद्र आर्य के परिवार को बड़ी राहत।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर स्वर्गीय गजेंद्र आर्य जोगी के परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें दिवंगत के बैंक वेतन खाता की बीमा राशि के रूप में इतनी बड़ी राशि का भुगतान होगा। दरअसल परिजनों को बैंक से 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
स्व. जोगी रतलाम रेल मंडल के शुजालपुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। जुलाई 2025 में उनका दुखद निधन हो गया था। वे वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की शुजालपुर शाखा के पदाधिकारी होने के साथ-साथ एक समर्पित रेलकर्मी भी थे। जिन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्मचारियों के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था।
दरअसल जोगी का वेतन खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की उज्जैन शाखा में था। निधन के बाद उनके वेतन खाते से मिलने वाली बीमा राशि के भुगतान में देरी हो रही थी। इस कारण उनके परिवार को लंबे समय तक आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के ज़मीनी कार्यकर्ताओं द्वारा अहम भूमिका निभाई। इंजीनियरिंग शाखा के सचिव अमित चौहान एवं युवा अध्यक्ष अशोक टंडन ने बैंक और दिवंगत रेलकर्मी परिवार के बीच तालमेल स्थापित किया। लगातार फॉलोअप कर भुगतान प्रक्रिया को गति दी।
वहीं मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर ने मुख्यालय स्तर पर इस प्रकरण को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों पर आवश्यक दबाव बनाया। जिसके परिणाम स्वरूप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन की फ्रीगंज शाखा से स्व. गजेंद्र आर्य के परिवार को 1 करोड़ की बीमा राशि का भुगतान कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह बीमा सुविधा उनके वेतन खाते से जुड़ी थी। जिसमें किसी प्रकार का प्रीमियम जमा नहीं करना पड़ा था। यह उपलब्धि मजदूर संघ बल्कि कर्मचारियों के परिवारों के हितों की भी एक महत्वपूर्ण जीत है। पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपना वेतन खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाएं। तांकि भविष्य में उन्हें और उनके परिवार को ऐसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.