Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान…. MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया नाम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित वार्षिक परीक्षा परिणामों की प्रावीण्य सूची (Merit List) में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रौशन किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सत्र 2025 की मेरिट सूची में संस्थान के कुल विद्यार्थियों ने टॉप-15 में अपनी जगह बनाई है।

संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधन ने बताया कि एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए हैं।
पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची इस प्रकार है:

एम.बी.ए. (MBA) चतुर्थ सेमेस्टर:

स्नातकोत्तर स्तर पर निम्न छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:
कु. प्रांजल गौतमी पिता कैलाश चंद्र गौतमी– विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (76.81%), कु. चंचल पाटीदार पिता हिम्मत पाटीदार– विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (75.71%), कु. मोना पाटीदार पिता सुरेश चंद्र पाटीदार – विश्वविद्यालय में 14वां स्थान (75.33%)।

बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष:

बीसीए संकाय में निम्न छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया: कु. खुशी पंवार पिता अजय पंवार – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.55 अंक), कु. प्राची सुथार पिता मुकेश सुथार -विश्वविद्यालय में 13वां स्थान (8.38 अंक),

बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष:

बीबीए संकाय में संस्थान का दबदबा रहा, जहाँ निम्न छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया: कु. लितिका चेलानी पिता अशोक चेलानी – विश्वविद्यालय में 5वां स्थान (8.45 अंक), कु. नंदिनी नकवाल पिता सोनू नकवाल – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.42 अंक), कु. राशी खरे पिता कपिल खरे – विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (8.38 अंक), कु. कशिश दिया पिता दिलीप दिया– विश्वविद्यालय में 9वां स्थान (8.37 अंक), कु. नबीहा खान पिता रियाज खान– विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (8.32 अंक) पप्राप्त किए।

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। रॉयल कॉलेज सदैव अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
संस्था के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds