Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

डाट की पुल एरिया का पोस्टऑफिस अब नए कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा, आज नए ऑफिस का हुआ शुभारंभ

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। डाट की पुल एरिया में सालों से स्थापित पोस्ट ऑफिस अब महू रोड स्थित नए कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा। गुरुवार को मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल तथा कलेक्टर के हाथों इसका शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट आने वाले अधिकांश लोगों को इस उप डाकघर की सेवाओं का लाभ मिलेगा।


बता दें कि डाट पुल एरिया में सालों से स्थापित पोस्ट ऑफिस अब ग्राहकों की संख्या और सुविधा के लिहाज से कमतर हो चला था। इसलिए नए भवन के लिए प्रस्ताव प्रकियाधीन था। नए ऑफिस के लिए डाकघर नए कलेक्ट्रेट के बगल में तहसील कार्यालय के पास पृथक भवन में स्थान दिया गया।
यहां डाकघर से संबंधित सेवाएं स्पीड पोस्ट पत्र, पार्सल बुकिंग, बचत बैंक वित्तीय लेनदेन के साथ डाक जीवन बीमा एवं आधार सेवाएं इस डाकघर पर प्रदान की जाएगी।


सुबह इसका शुभारंभ मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल विनीत माथुर व कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर अधीक्षक डाकघर रतलाम संभाग राजेश कुमावत, सहायक अधीक्षक डाकघर रतलाम संभाग पीआर मीणा, तहसीलदार शहर रतलाम ऋषभ ठाकुर, उप संभागीय निरीक्षक जावरा इरफान अहमद, उप संभागीय निरीक्षक रतलाम संतोष मेहता तथा पोस्टमास्टर रतलाम न्यू कलेक्टरेट डाकघर दीपक जाट सहित 50 से 60 लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.