Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ओवरनाइट एक्सप्रेस में विजिलेंस जांच, टीटीई के पास निकली अतिरिक्त राशि, देवास-इंदौर के बीच हुई कार्रवाई

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस (22192) में मंगलवार को विजिलेंस जांच से हड़कंप मचा रहा। पूछताछ व जांच में टीईटी के पास से शासकीय राजस्व राशि से अतिरिक्त राशि मिली। इस कार्रवाई के दौरान टीईटी द्वारा कई तरह की रिकमेंड लगवाई। लेकिन बात बनी नहीं। मामले में रिपोर्ट तैयार की गई है।

जानकारी के मुताबिक ओवरनाइट एक्सप्रेस में देवास स्टेशन से विजिलेंस इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने कोच में चढ़कर  टीटीई संजय कुमार से पूछताछ शुरू की। टीटीई के पास शासकीय राजस्व से जुड़ी राशि की जांच की गई। तब उससे करीब 1900 रुपए अतिरिक्त निकले। मामले में इंदौर हेडक्वार्टर के टीटीई संजय कुमार ने अपने स्तर पर विजिलेंस इंस्पेक्टर से प्रभावी रिकमेंड भी लगवाई। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। बताया जा रहा कि टीटीई को लेकर पूर्व में ट्रेन में अपसेंट रहने का मामला भी संज्ञान में आया था।

चलती ट्रेन में हुई थी विजिलेंस कार्रवाई व धक्का-मुक्की:-  ऐसा ही मामला जनवरी 2026 के पहले पखवाड़े में हुआ था। तब गुरुवार की रात में ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में टीटीई (सीटीआई) एमआर सिलावट, कृष्णा व मुनीश मीणा की ऐसी कोच में ड्यूटी थी।

ट्रेन में पश्चिम रेलवे मुंबई जोन के विजिलेंस इंस्पेक्टर सतीश यादव व विनीत जैन टीटीई की जांच के लिए ढोढर स्टेशन पर कोच में आए थे।विजिलेंस इंस्पेक्टर ने टीटीई से नगदी जांच सहित अन्य पूछताछ करना चाही। लेकिन टीटीई द्वारा आपत्ति लेने पर मामला गरमा गया। तीखी बहस के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर और टीटीई के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई थी। ये सब घटनाक्रम यात्रियों की मौजूदगी में हुआ था।

बात बढ़ने पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने तीनों टीटीई को रतलाम नहीं उतरने दिया तथा तीनों को इंदौर ले जाया गया। वहां पूछताछ कर लिखित प्रकरण तैयार किया गया। जांच में मिलान करने पर एक टीटीई के पास राशि कम निकली थी। यह मामला भी विभाग द्वारा दबा दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.