न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के 80 फ़ीट रोड एरिया में मंगलवार रात स्टूडेंट्स के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। युवाओं ने फ़िल्मी फाइट की तर्ज पर भागमभाग करते खूब लात घुसे चलाए। आपस मे लाठियां भांजी तो एक दूसरे को पटक के मारा। विवाद एक कैफे के बाहर युवती को लेकर हुआ। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
विवाद मंगलवार रात करीब 8:30 बजे शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 80 फीट रोड स्थित सी-9 कैफे के बाहर दो पक्षों के बीच पहले गाली गलौज शुरू हुई। धक्का-मुक्की के बाद आपस में हाथापाई शुरू हो गई। विवाद और बढ़ा तो दोनों ओर से लात-घुसे व आपस में लाठी-डंडे चलने लगे। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। दोनों ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई। पुलिस सात युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक बंजली आयुष ग्राम स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के कुछ छात्र कैफे के बाहर अपनी एक महिला मित्र के साथ खड़े थे। वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों द्वारा इशारे करने की बात पर कहासुनी हो गई। यह बात बढ़कर विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
घटना में आयुर्वेदिक कॉलेज के पांच छात्र और विरियाखेड़ी मल्टी क्षेत्र के दो युवक शामिल थे।
पुलिस ने आयुर्वेदिक कॉलेज के अभिषेक (21) पिता संतोष ठाकुर निवासी सावड़ीदानुरा, अमरावती (महाराष्ट्र), कमलेश (21) पिता नवल पाटील निवासी देवपुर, महाराष्ट्र (हाल मुकाम राजबाग कॉलोनी), दीपक (21) पिता देवकरण चौधरी निवासी बनासकांठा, अहमदाबाद (हाल मुकाम ग्लोबस सिटी, रतलाम), मयूर (21) पिता राजेंद्र खिलारे निवासी सतारा, महाराष्ट्र (हाल मुकाम ग्लोबस सिटी) और तेजस (21) पिता सरदारसिंह परदेसी निवासी छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र (हाल मुकाम राजबाग) के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं दूसरे पक्ष के जुगल (18) पिता नागूजी परमार निवासी विरियाखेड़ी सुरभि परिसर और हिमेश (19) पिता ओमप्रकाश निवासी विरियाखेड़ी पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का...
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...
तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा...
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव...
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...
