Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता हुसैन का जलवा…3 से 14 नवंबर 2025 तक दोहा में अपने खेल का जलवा बिखेरने

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता रतलाम के मोहम्मद हुसैन खान 3 से 14 नवंबर 2025 तक दोहा में अपने खेल का जलवा बिखेरने को तैयार है। ये कतर में आयोजित होने वाली आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप और 15 से 23 नवंबर 2025 तक मस्कट, ओमान में आयोजित होने वाली विश्व टीम चैम्पियनशिप और विश्व कप 2025 में भाग लेने जा रहे हैं। बता दें कि हुसैन वर्तमान में भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। वह लगातार दूसरे वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हुसैन राज्य और राष्ट्रीय सर्किट में एक प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।

2017 में वह अंडर -21 जूनियर नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे। अंडर -21 एशियाई और विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएसएफआई), मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन (एमपीबीएसए) और भारतीय रेलवे ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.