Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

मुख्य लोको निरीक्षकों को राहत….वेतन निर्धारण की विसंगतियों को दूर किया, पेंशन उपरांत भी लाभ मिलेगा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मुख्य लोको निरीक्षकों का वेतन निर्धारण की विसंगतियों को दूर करने के बाद अब इन कर्मचारियों की बेवजह कटौती नहीं होगी। साथ ही पेंशन उपरांत भी लाभ मिलेगा।

बता दें कि सही वेतन निर्धारण रेल प्रशासन के द्वारा नही करने के कारण मुख्य लोको निरीक्षकों को सेवानिवृति पर एवं कार्यरत मुख्य लोको निरीक्षकों से भारी कटौती की जा रही थी।

इस प्रकरण को ऑल इंडिया एस.सी/एस.टी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन रतलाम मंडल द्वारा संज्ञान में लिया गया। वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी रतलाम, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रतलाम, महाप्रबंधक (स्थापना) चर्चगेट, मुंबई तथा व्यक्तिगत रूप से इस प्रकरण को मुख्य वित्त सलाहकार एवं लेखाधिकारी चर्चगेट, मुंबई तक मामला पहुंचाया। साथ ही रेलवे बोर्ड के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इसे प्राथमिकता से हल करवाया। मुख्य लोको निरीक्षकों का सही वेतन निर्धारण कर स्टेपिंग अप स्वीकृत कराया।
इस प्रकरण में मुख्य भूमिका वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष आर. सी. वर्मा की रही। इस कारण सभी मुख्य लोको निरीक्षकों द्वारा एसो. के सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया एस.सी/एस.टी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष आर. सी. वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा,  प्रदीप, महावर, रामप्रकाश शाक्य, प्रकाश बुनकर, एम एल मीणा, आरएल परमार, हरिमोहन वर्मा, बी.पी. बंशीवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.