Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

बिग ब्रेकिंग….अष्टविनायक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोरी, 450 ग्राम सोना, 3.5 किलो चांदी ले गए चोर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राजबाग़ अष्टविनायक कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार रात को ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोरी की वारदात हुई। चोर 400 ग्राम सोना तथा करीब 3.5 किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोरी से संबंधित जानकारी लेकर फुटेज की लोकेशन तलाशी।
ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता भाटिया ने बताया कि वे मुख्य रूप से किरण टॉकीज पर रहते है। एक साल पहले अष्टविनायक स्थित मकान नंबर 41 में आए है। राजबाग़ में भी ब्यूटी पार्लर चलाती है। करवा चौथ की वजह से परसों बुधवार को वह जेवर लेकर अष्टविनायक आए थे। कल पार्लर पर महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। इसलिए रात में 2 बज गए। लेट होने पर मैं और बेटी रात के अष्टविनायक वाले घर ही सो गए थे। सुबह उठाकर 9 बजे किरण टॉकीज घर चले गए। लेकिन जेवर के झोले अष्टविनायक ही छोड़ गए थे। दोपहर 3 से 4 बजे जब वापस अष्टविनायक आए तो ताले टूटे दिखाई दिए। अंदर जाने पर चोरी का पता चला। 400 ग्राम सोने व 3.5 किलो चांदी के जेवर थे। इसके सभी बिल मौजूद है। 1 से 1.5 लाख रुपए नगदी थे। चार माह पूर्व शादी के लिफाफे भी रखे थे। वे भी चोर चुरा ले गए
इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आसपास फुटेज की भी लोकेशन देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds