Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

चिनाब आर्च ब्रीज निर्माण के सूत्रधार रहे पूर्व रेलवे बोर्ड मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर सुनकर, बोले- गर्व है देश की महत्वपूर्ण योजना का सहभागी बना

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय रेल सेवा में देश की बड़ी उपलब्धि माने जाने वाले चिनाब आर्च ब्रीज का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधिवत उद्घाटन किया है। इस ब्रिज के निर्माण के अहम किरदार व प्रमुख सूत्रधार रिटायर्ड रेलवे बोर्ड मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर आरएन सुनकर रहे है। उनके कार्यकाल में 44000 करोड़ रुपए लागत से इस ब्रिज के निर्माण का कार्य हुआ था। कठिन परिस्थितियों में दुर्गम क्षेत्र में काम को अंजाम देना बड़ी चुनौती थी। उद्घाटन के दिन सुनकर ने अपने कार्यकाल की फोटो भी सोशल मीडिया पर जारी की है।
मालूम हो कि सुनकर रतलाम मंडल में वर्ष 2018-19 के दौरान डीआरएम रहे है। इनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत भी सरकार ने उन्हें विशेष सेवाकाल की पृथक से जिम्मेदारी सौंपी है।


सुनकर ने न्यूज़ जंक्शन-18 से विशेष चर्चा में बताया कि श्रीनगर को पूरे देश से जोड़ना राष्ट्र (विशेष रूप से भारतीय रेलवे) के लिए गर्व का क्षण है। अब कश्मीर, कन्याकुमारी और देश के अन्य भागों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ गया है।
कटरा श्रीनगर के बीच 111 किलोमीटर का यह अंतिम चरण सुरंगों पर 97 किलोमीटर ट्रैक और पुलों पर 7 किलोमीटर है। जिसमें सिग्नेचर ब्रिज जैसे चिनाब (दुनिया का सबसे ऊंचा पुल) और अंजी (भारत में एकमात्र केबल रेल पुल) पुल शामिल हैं।
मैं देश की इस अनूठी और सबसे महत्वपूर्ण परियोजना से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस योजना के अलावा भी रेलवे बोर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर रहते सुनकर ने कई प्रोजेक्ट को शुरू किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.