-बकरीद के मद्देनजर विहिप ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बकरीद पर गौवंश तस्करी व वध की आंशका को देखते विहिप सतर्क हुआ है। गौवंश तस्करी और वध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा विभाग ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
यह ज्ञापन विशेष रूप से बकरीद पर्व से पूर्व गौवंश की संभावित हत्या और तस्करी को रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश जारी करने की मांग को लेकर सौंपा गया।
विहिप ने ज्ञापन में कहा है कि गौवंश भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परंपरा और आर्थिक समृद्धि का आधार है। इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में गौवंश की तस्करी और हत्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संगठन ने चेताया कि यदि प्रशासन और पुलिस ने समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की, तो गौरक्षकों को सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक मुन्नू कुशवाहा, गो रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख डिंपल प्रजापत, सह गो रक्षा प्रमुख गजनेंद्र शक्तावत, प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, सह प्रचार प्रसार प्रमुख रिक्की सेन और धर्म प्रसार प्रमुख बबला गुर्जर शामिल थे।
सभी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गौवंश की अवैध ढुलाई और वध को लेकर सख्त निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही संगठन ने यह भी अपील की है कि कुछ राज्यों में बकरीद के अवसर पर गौवंश ढुलाई की जो ढील दी जाती है, उसे भी इस बार न लागू किया जाए। संगठन ने कहा कि गौवंश रक्षा के लिए हिंदू समाज पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी कीमत पर गोवध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर...
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक...
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...
रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...
सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...
अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...
