Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

जीएम सर आपसे विनती है…. प्लीज हमारी सीनियर डीपीओ मेडम का तबादला निरस्त करवाया जाए

-सेवानिवृत्ति के पहले पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक का दौरा।
-रेल संगठनों द्वारा सम्मान के दौरान जीएम से की गई मांग।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के रतलाम दौरे पर बुधवार का दिन मंडल कार्यालय में हलचभरा रहा। वे इसी माह रिटायर होने है। इसलिए उनका यह दौरा स्वागत व सम्मान का रहा। हालांकि उन्होंने डीआरएम ऑफिस में अधिकारियों की लंबी बैठक ली। वहीं रेल संगठनों द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान के दौरान यूनियन पदाधिकारी ने सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर का तबादला रुकवाने की भी मांग की गई। उनसे विनती कर कहा कि मेडम का तबादला रुकवाइए।
सुबह 10 बजे मंडल रेल प्रबंधक की अगवानी मे मंडल कार्यालय समिति कक्ष में समस्त अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। उसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती भटनागर की मौजूदगी में महाप्रबंधक का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष हरीश चंदवानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रबंधक कार्यालय के सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, उपाध्यक्ष अंतिम बाला गर्ग, मैकेनिकल शाखा अखिल शर्मा के अलावा शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 30 जून को सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं दी।
स्वागत के वक्त मंडल उपाध्यक्ष चांदवानी ने महाप्रबंधक से विनती कर कहा कि सर, प्लीज सीनियर डीपीओ मेडम का तबादला रुकवाया जाए। अभी इनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें रतलाम मंडल में ही कार्यरत रखा जाए। हालांकि उन्होंने जवाब में कहा कि तबादला आदेश मैंने नहीं, बल्कि रेलवे बोर्ड से हुए है। इसकी मुझे भी जानकारी न लगी।

मजदूर संघ द्वारा सम्मान कर सौपा ज्ञापन:- वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में परे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के अपने सेवानिवृत के पूर्व रतलाम आगमन पर बाबा महाकालेश्वर मंदिर का स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंडल मंत्री नागर ने महाप्रबंधक द्वारा रतलाम मंडल के पूर्व में निरस्त 16 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान कर पीड़ित परिवारों के आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने पर विशेष आभार माना। अनुकंपा के शेष प्रकरणों को भी स्वीकृति प्रदान करने हेतु निवेदन किया।
उल्लेखनीय है की महाप्रबंधक जून में सेवानिवृत होने वाले है। उनका महाप्रबंधक के रूप में रतलाम मंडल का आखरी दौरा था। मजदूर संघ द्वारा पश्चिम रेल्वे में उनके कार्यकाल में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त रेलकर्मियों की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें शेष अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को स्वीकृति प्रदान करने, गोधरा लॉबी व रतलाम मंडल के बीच वर्किंग विवाद को शीघ्र हल करने जैसे मुद्दे शामिल थे।।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, शाखा सचिव बापी चौधरी,अरविंद शर्मा, अशोक टंडन, दिनेश छपरी, सुनील डागर, बापू सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.