Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

रतलाम को अब बेहतर हेल्थ फेसिलिटी…ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट की परेशानी का मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगा इलाज

-सुपर स्पेशलिटी जीडी हॉस्पिटल का शुभारंभ 8 जून को
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब हृदय रोगियों या न्यूरोसर्जरी की दरकार वाले मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा के लिए बाहर भागने और रास्ते का जोखिम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
8 जून को सुबह 10 बजे जीडी सुपर स्पेशलिटी विभाग का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहेंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व किसान आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे हॉस्पिटल डॉ. राजेश कुमार बेन रहेंगे। आयोजन 80 फीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल परिसर में होगा।

अब 24/7 सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवा:- जीडी हॉस्पिटल में अब विशेष रूप से उन मरीजों और परिजनों को रतलाम जैसे शहर में ही सुविधा मिल सकेगी जिन्हें हार्ट अटैक, रीढ़ की हड्डी की समस्या या एक्सीडेंट में मजबूरी में बड़े शहरों में भागकर जाना पड़ता था। हृदय रोग के उपचार के लिए कैथ-लैब का संचालन वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग जैन द्वारा किया जाएगा, जिसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं पेसमेकर की सुविधाएं मिलेंगी। हृदय रोग विभाग की टीम में अन्य चिकित्सकों में अनुभवी डॉ. भरत कुमरावत, डॉ. विजय पाटीदार शामिल हैं। जल्द ही आयुष्मान भारत योजना में भी इन बीमारियों का इलाज इस हॉस्पिटल में हो पाएगा। डॉ. अनुराग जैन अपोलो हॉस्पिटल भोपाल, सागर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी भी अपनी सेवाएं देंगे। इससे रोड एक्सीडेंट में हुई हेड इंजरी की स्थिति में ब्रेन से जुड़े जटिल रोगों का भी उच्च तकनीक के माइक्रोस्कोप से ऑपरेशन यहां हो सकेगा। 24 घंटे इमरजेंसी आईसीयू, सर्जरी और केयर भी मिलेगी। महिलाओं के लिए डॉ. राधा वर्मा द्वारा आईवीएफ सेंटर के माध्यम से मरीज का उपचार किया जा रहा है।

हॉस्पिटल में ये सेवाएं भी रहेंगी जारी:- अस्पताल में रतलाम को पहले मॉड्यूलर ओटी, घुटना, कूल्हा का प्रत्यारोपण और कई चिकित्सा सुविधा देने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लेखराज पाटीदार, यूरो सर्जन डॉ गौरव नाहर, भी सतत रूप से अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पी. विलियम, कैंसर रोगों के लिए ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पाटीदार, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजेश पाटीदार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र वैष्णव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सलोनी जैन की सेवाएं भी मिलेंगी।
डॉ. राधा वर्मा द्वारा प्रसूति एवं महिला रोग विभाग व आईवीएफ सेंटर के माध्यम से भी लाभ दिया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किए जाएंगे। वहीं हॉस्पिटल में घुटने के रिप्लेसमेंट की आधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सुविधा स्टार्ट हो रही है।

मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधा:- जीडी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस, फ्रैक्चर एवं जोड़ प्रत्यारोपण, किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जल्द ही योजना में एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी जैसी जांचों का सेंटर भी उपलब्ध है। तांकि मरीजों को एक्सीडेंट या गंभीर स्थिति में यहां से वहां ना दौड़ना पड़े। अस्पताल के स्टाफ और परिवार ने नागरिकों से रतलाम में ही मिलने वाली इन चिकित्सा सौगातों का लाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.