Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

तुमको हमारी उमर लग जाए….संगीत निशा में शहर के सिंगर्स में पेश किए बेहतरीन नग़मे

-शहर के सभी कलाकार एक मंच पर उतरे तो बज उठी तालियां
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के जाने-माने आर्केस्ट्रा सिंगर अय्यूब खान को समर्पित एक कार्यक्रम ‘तुमको हमारी उमर लग जाए’ संगीत निशा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी कलाकारों ने एक मंच पर इकट्ठा होकर कार्यक्रम को यादगार व सफल बनाया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई तो मंच तालियां की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


बता दें कि रतलाम सहित आसपास शहर में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले सिंगर आर्केस्ट्रा सिंगर अय्यूब भाई मोहम्मद रफी की आवाज़ के पर्याय है। लेकिन ये किशोर कुमार, मन्नाडे, महेन्द्र कुमार सहित मुकेश के गाए गाने गाकर श्रोताओं को खूब आनंदित करते रहे है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के बावजूद मंच पर अपनी उपस्थिति दर्शाकर श्रोताओं के मनोरंजन करते आए। सभी कलाकारों ने इनका हौंसला बढ़ाने एक संगीत निशा की रूपरेखा तैयार की। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र समाज के वीर सावरकर हाल में हुआ। इसमें कलाकार अशफाक जावेदी, मनोज जोशी, इदरीस जावेदी, अचल शुक्ला, नयन सूबेदार, जलज शर्मा, संजय परसाई, संगीता जैन, रुबीना खान, अल्फिया खान, अवनी उपाध्याय, नरेंद्र सिंह शक्तावत सहित अन्य कलाकारों ने उपस्थिति देकर संगीत निशा को यादगार लम्हों में समेटा। आर्केस्ट्रा का संयोजन की-बोर्ड प्लेयर महेश बैरागी के साथ अन्य कलाकारों ने बेहतरीन संगीत दिया।
कार्यक्रम के सूत्रधार अजीत जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के सभी सांस्कृतिक संस्थाओं ने आपस में मिलकर पेश है। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.