Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए हमें शिक्षा में समग्र समाविष्ट होना जरूरी-मंजूलता जादौन

वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर आयोजित बिदाई समारोह में प्राचार्य बोली
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हमें शिक्षा में समग्र रूप से समाविष्ट होना होगा, तभी हम समृद्ध राष्ट्र बनाने में सफल होंगे।
यह बात शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजूलता जादौन ने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश मिश्रा की सेवा निवृत्ति पर आयोजित बिदाई समारोह में कही।
विद्यालय के राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मिश्रा ने अपने शिक्षण कार्य को अनेक आयाम देते हुए विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के बीज बोए। कीर्तिबाला यादव ने कहा कि आपके शिक्षण कार्य में विविधता, बहुविधता एवं नवाचार का मिश्रण था। जो विद्यार्थियों की प्रगति में सहायक रहा। वंदना वर्मा ने मिश्रा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आपके कार्यों की पोस्ट कर प्रेरणा सदैव विद्यमान रहेगी। इस अवसर पर मिश्रा का स्वागत कविता डिक्रूज, राधा मालवीय, विश्वास पांडे, इंदर सिंह सोलंकी, मणी पुष्पक राय गोड़, रितेश निगम, मीनाक्षी हरोड़, मनीषा सरयाम, विनीता ओझा, दिनेश मईडा, प्रेमलता चतुर्वेदी, धरती उपाध्याय, रवि प्रकाश मोदी, चारुलाता श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, बादल सिंगाड़, हर्षद भटनागर, कृष्णा राठौर, सीमा पोरवाल, निशा सिसोदिया, पायल राठौर, विजय पांचाल आदि ने किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा उनके 42 वर्ष के कार्यकाल का कोलाज भेंट किया गया। अभिनंदन पत्र जादौन वाचन राजेंद्र सिंह राठौड़, संचालन विनीता ओझा एवं आभार कविता सिसोदिया ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds