Logo
ब्रेकिंग
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान

गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा ‘अनमोल सुर सफर’

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्थानीय गुलाब उद्यान की शाम मंगलवार को ‘अनमोल सुर सफर’ के सुमधुर युगल गीतों से सराबोर रही। शाम 7 बजे शुरू हुआ गीतों का मनमोहक कारवां रात 10 बजे तक अनवरत चलता रहा। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सदाबहार और पुराने गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सुधि श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। जो हर गीत पर तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई करते नजर आए।

​अनमोल-सीमा सुरोलिया के संयोजन में आयोजित इस संगीतमय संध्या में स्थानीय गायकों ने अपनी गायकी का बेहतरीन जादू बिखेरा। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही जैसे-जैसे शाम ढलती गई, संगीत प्रेमियों की मौजूदगी भी बढ़ती गई। पुराने दौर के मशहूर गीतों की प्रस्तुतियों पर कई भावुक श्रोताओं ने अपने-अपने अंदाज में झूमकर भावाभिव्यक्ति की।

इन कलाकारों ने दीं मनहारी प्रस्तुतियां:

कार्यक्रम में पंकज-अनीता शर्मा, अरुणा-दिलीप सोनी, सुनीता नागदे, विवेक शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, दलजीत-सुखबीर, राकेश-रोशनी बोरिया, देवेंद्र सिंह तोमर, बी. यादव, पीहू, इदरिस जावेदी, विजेंद्र सिंह-मनवीर सिसोदिया, जलज-इंदु शर्मा और जयवंत गुप्ते सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक युगल गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

​रात 10:00 बजे तक चले इस आयोजन में दर्शक अपनी जगह पर डटे रहे और शहर के संगीत प्रेमियों ने देर रात तक इस संगीतमय सफर का भरपूर आनंद उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds