Logo
ब्रेकिंग
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,...

अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी….स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर बच्चों को लौटा रहे घर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे महिला समिति रतलाम मंडल द्वारा संचालित अरुणोदय स्कूल में पढ़ाई करने वाले नन्हें बच्चों को इन दिनों सैनिक स्कूल अकादमी जैसे कड़े अनुशासन से गुजरना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे के 5 मिनिट भी आने वाले छोटे छोटे बच्चों को भी स्कूल में एंट्री नहीं दे रहे है। उन्हें गेट के बाहर कर घर लौटाया जा रहा है।

गुरुवार को भी 9 बजे बाद आने वाले नन्हें बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे। उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इससे बच्चों के अभिभावक आक्रोशित हो उठे। उनका कहना है कि छोटे बच्चे सुबह उठने और तैयार होने में देर कर देते है। सुबह 9.7 बजे स्कूल आए तो भी अंदर नहीं आने दिया। बच्चे पीठ पर बैग व हाथ मे पानी की बोतल लिए बाहर खड़े रहे। प्रिंसिपल मेडम गेट लगवाकर अंदर चली गई। सुनवाई को तैयार नहीं है।


अभिभावक स्कूल इंचार्ज श्रीमती केतुल जोशी से मिलने पहुंचे। मामला डीआरएम की पत्नी व महिला समिति अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना शर्मा के पास भी पहुंचा।
इधर, स्कूल संचालन समिति का कहना है कि अभिभावकों को बच्चें समय पर स्कूल लाने जैसी अनुशासित व्यवस्था के लिए एक माह पहले से समझाया गया। बाद में भी उन्हें नियमित रूप से चेताया जा रहा है। लेकिन लगातार अनुशासनहीनता की जा रही है। मामले में स्कूल व्यवस्था की देखरेख करने वाले वेल्फेयर इंस्पेक्टर प्रशांत वाल्के का कहना है कि स्कूल संचालन में समय पालन को लेकर अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। लेकिन सभी बच्चों को देरी से स्कूल लेकर आते है। उन्हें दोबारा समझाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds