Logo
ब्रेकिंग
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ...

मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब….11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य “दर्शन यात्रा”

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। माँ त्रिपुरा सुंदरी के भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा से जुड़ी भव्य दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्टूबर 2026 को उज्जैन से इस यात्रा का शुभारंभ होगा। जो बांसवाड़ा के उमराई स्थित माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

माँ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और आस्था के साथ मां के जयकारे लगाते हुए उमराई स्थित मां के दरबार तक पहुंचेंगे।

आस्था और एकता का संदेश देगी यात्रा:- आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल माँ के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना भी है। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को एकजुट होकर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

यात्रा को लेकर जारी संदेश में कहा गया है “आस्था की डगर, माँ का दरबार, त्रिपुरा सुंदरी करे बेड़ा पार।” माँ के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना करेंगे।

युवाओं से भी बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान:- यात्रा में युवाओं की सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि युवा धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़कर समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। माँ के आशीर्वाद से हर युवा आगे बढ़े, इसी भावना के साथ युवाओं को यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

यात्रा का आयोजन श्री विश्वकर्मा पाँचाल समाज मध्यप्रदेश द्वारा किया जा रहा है। वहीं पाँचाल युवा मित्र मंडल मध्यप्रदेश की ओर से श्रद्धालु भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने का निवेदन किया गया है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 11 अक्टूबर को उज्जैन से प्रारंभ होने वाली इस भव्य दर्शन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और माँ त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds