Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

श्रीमान-श्रीमती मंच पर देंगे संगीतमय प्रस्तुति…. शहर के गुलाब चक्कर में दंपत्ति म्यूजिकल इवेंट 11 जनवरी को

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अमूमन किचन सहित घरों के तमाम कामों में अपना समय बिताने वाली महिलाएं अब अपने पति के साथ सार्वजनिक मंच पर गानों की प्रस्तुति देंगी। उनका यह सपना सिसौदिया सुर संगम म्यूजिक ग्रुप साकार करने जा रहा है। 11 जनवरी शाम 6.30 बजे से ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में कार्यक्रम होगा। इसमें बेहतरीन कपल प्रस्तुतियां होगी। हालांकि कार्यक्रम में शामिल पति तो चुनिंदा पत्नियां पूर्व से ही मंच सांझा करती आई है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें गुलाब चक्कर के मंच से पहली बार गाने का मौका मिलेगा।

बता दें कि सिसौदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा पूर्व में अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। इनमें से महिला विशेष कार्यक्रम को बहुत ही प्रशंसा मिली थी। इस क्रम में अब दंपती म्यूजिकल इवेंट के माध्यम से एक सुरीला प्रयोग किया जा रहा है।
ग्रुप के संचालक विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि ग्रुप के समन्वय व संचालक सदस्य कुलदीप सिंह चौहान द्वारा अलग-अलग थीम तैयार की जा रही है। हाल ही में दिवंगत बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को लेकर भी आयोजित कार्यक्रम की खूब सराहना हुई।
11 जनवरी के कार्यक्रम को ‘श्रीमान श्रीमती जी’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम के लिए दंपत्तियों ने अपनी प्रस्तुति के लिए नाम भेजे है। इसमें कई कलाकार स्थापित भी है। कार्यक्रम जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक शाम 6.30 से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds