Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

जेसीस बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद पर यूनियन का कब्जा, पैनल ने जीत दर्ज की

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने जेसीस बैंक चुनाव में जोन स्तर पर जीत दर्ज करने के बाद अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पदों पर भी कब्जा जमाया। 

बता दें कि रतलाम मंडल में हुए बैंक चुनाव में यूनियन की जीत में मंडल मंत्री मनोहर बारठ व ह्रदेश पांडेय का बड़ा हाथ रहा। वही मजदूर संघ छोड़कर यूनियन में आए पूर्व डायरेक्टर वाज़िद खान व टीम की मेहनत भी खूब काम आई।

19 प्रतिनिधियों ने डाले वोट, मुंबई डायरेक्टर को मिले 12 वोट:- मुंबई कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अर्चना गोयल की अध्यक्षता में 6 जनवरी 2026 को जे.सी. बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। 19 प्रतिनिधियों ने अपने वोट डाले, जिसमें वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पैनल ने भारी मतों विजय हुआ। मुंबई डायरेक्टर अजीत यादव ने 12 मतों के साथ प्रचंड बहुमत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। इसी तरह जयपुर डायरेक्टर सुभाष मीणा जी (NREU/SC-ST एशोसिएशन) ने 11 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता।

सभी सदस्यों को वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले द्वारा हार पहनाकर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात महामंत्री के साथ महाप्रबंधक चर्चगेट से नवागत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को एवं सभी निर्देशकों को परिचय कराया। समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.