Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

प्रतिभा सम्मान समारोह….. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन में 2500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को विधायक सभागृह बरबड़ में होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। समारोह में करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे। सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने कूपन साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। समिति के सर्व श्री शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन ने समस्त मेधावी विद्यार्थी एवं उनके परिजनों को उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.