Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

संध्‍या में ओपनिंग, दूधिया रोशनी में मारे शॉट….ओपनिंग-डे टीमों का बेहतरिंग प्रदर्शन,  खूब लगे चौके-छक्‍के, टीएमसी व कमर्शियल की जीत

-एससी./एसटी रेलवे एम्‍प्‍लॉइज एसो. के आयोजन में  एडीआरएम ने लिया खिलाड्यिों से परिचय

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। शिमला कॉलोनी स्‍थि‍त रेलवे के हरे-भरे खेल मैदान में सोमवार से दूध‍िया रोशनी में टेनिस बॉल से बेहतरीन शॉट मारे गए तो खूब चौके-छक्‍के लगे। नजारा ऑल इंडिया एससी./एसटी रेलवे एम्‍प्‍लॉइज एसोसिएशन द्वारा 7 अप्रैल से भारतरत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में आरपीएफ ग्राउंड में शुरू हुए टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का था। इसमें मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी विशेष रूप से उपस्‍थि‍त रहे। इन्‍होंने खिलाड्यिों से परिचय प्राप्‍त कर हौंसला आफ‍जाई की।

it

टूर्नामेंट का पहला मैच 4.30 पर शुरु हुआ। जिसका विधिवत शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक अहमद द्वारा दोनों टीमों से हाथ मिलाकर किया। बारी-बारी से परिचय प्राप्‍त किया। पहला मैच टीएमसी एवं इलेक्ट्रिकल पॉवर के बीच खेला गया। टॉस के बाद टीएमसी टीम द्वारा बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पावर की टीम 49 रन ही बना सकी। इस तरह टीएमसी की टीम ने 31 रन से जीत हासिल की।

दूसरा मैच कंट्रोल व कमर्शियल के बीच खेला गया। इसमें कमर्शियल ने 59 रन बनाए। कॉमर्शियल ने यह मैच 41 रनों से जीता।

इससे पहले शुभारंभ पर अपर मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का स्वागत किया गया। आरसी वर्मा जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीएन वर्मा मंडल मंत्री, मंडल अध्‍यक्ष रामावतार वर्मा ने इन्‍हें साफा बांधा व माला पहनाई।

इस मौके पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश मथुरिया,  सहायक वाणिज्य प्रबंधक राकेश धीमान, पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी आरसी विमल, एसोसिएशन के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मीणा, अतिरिक्त मंडल मंत्री गगन छपरी, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, रामप्रकाश शाक्य, मोहनलाल मीना, मदनलाल मीना, विजय मीना, मुकेश मालवीया, प्रकाश बुनकर, प्रदीप महावर, हरिमोहन वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कमलेश मीणा, बीपी बंसीवाल, सुरेश मीणा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.