Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

रतलाम से जुड़ी खेल की बड़ी उपलब्‍ध‍ि…संजय वशिष्‍ठ भारतीय बास्‍केटबॉल टीम के चयनकर्ता मनोनित

-वशिष्‍ठ अभा अंडर-16 बास्‍केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे।

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। रतलाम मंडल में कार्यरत विक्रम अवार्डी संजय वशिष्‍ठ को भारतीय बास्‍केटबॉल फेडरेशन द्वारा भारतीय बास्‍केटबॉल का चयनकर्ता मनोनित किया गया है। वे 9 से 16 अप्रैल तक आयोजित 40वीं अखिल भारतीय अंडर-16 बास्‍केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे।

बता दें कि वशिष्‍ठ रतलाम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कमर्शियल विभाग में सीएमआई पद पर कार्यरत है।

जानकारी देते हुए फेडरेशन सचिव कुलदीप सिंह गिल ने पत्र द्वारा इन्‍हें सूचित किया। गिल ने बताया कि सात दिवसीय प्रतियोगिता पांडिचेरी में होगी। इसमें संजय भारतीय टीम का चयन करेंगे।

कई पदक प्राप्‍त किए:- वशिष्‍ठ ने 2002 से 2021 तक पश्चिम रेलवे बास्‍केटबॉल टीम के कोच रहे हैं। उनकी कोचिंग कार्यकाल में पश्चिम रेलवे द्वारा अनेकों ऑल इंडिया इंटर रेलवे प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीते। विश्‍व रेलवे बास्‍केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्‍य तथा ऑल इंडिया प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त किए। ये भारतीय रेलवे टीम के मैनेजर भी रह चुके है।

इन्‍हें मनोनित करने पर केबिनेट मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप, डीआरएम अश्‍वनी कुमार, एडीआरएम अशफाक अहमद, सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी ने शुभकामना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.