Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

टीटीई की ऐसी दादागिरी…. एडीआरएम के दिव्यांग माली से की गाली-गलौज, फ़ोटो व सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

-दिव्यांगजनों के कोच में एमएसटी पर यात्रा कर आ रहा था माली
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के एडीआरएम के माली के साथ टीटीई ने बदतमीजी कर उससे गाली-गलौच की। माली ने इसकी शिकायत की तो महकमें में हड़कंप मच गया। टीटीई की पहचान के लिए सीटीआई ऑफिस से सभी चेकिंग स्टाफ़ के फ़ोटो निकलवाए। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीटीई की पहचान हो सकी। मामले में माली और टीटीई के आमने-सामने के बयान होंगे। इसके बाद कार्रवाई की गाज गिरना तय है। टीटीई रेल मंडल में टिकिट चेकिंग एसोसिएशन का प्रमुख पदाधिकारी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद का दिव्यांग माली एमएसटी (मंथली सीजनल टिकट) के आधार पर यात्रा करता है। सोमवार को वह देहरादून एक्सप्रेस से रतलाम आ रहा था। रतलाम स्टेशन पर ट्रेन ठहरने के बाद टीटीई दिव्यांगजनों के कोच में स्केलमेन के साथ चेकिंग के लिए घुसा।
कोच में एडीआरएम के माली के साथ टिकिट को लेकर जमकर गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि कोच में अन्य यात्रियों के साथ भी टिकिट को लेकर जमकर बदसलूकी की जा रही थी।
इधर, पीड़ित माली ने एडीआरएम से इसकी शिकायत की। इसके बाद एडीआरएम ने सीधे कमर्शियल विभाग के अधिकारियों को तलब किया। सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी ने एसीएम राकेश धीमान को टीटीई की खोजबीन के लिए नियुक्त किया। एसीएम ने सीटीआई ऑफिस में सभी टीटीई के फ़ोटो निकलवाए। साथ ही प्लेटफार्म पर कोच के खड़े रहने वाले स्थान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखें। तब टीटीई की पहचान हो सकी। पुख्ता जांच व कागजी कार्रवाई के बाद टीटीई व स्केलमेन के नाम उजागर किए जाएंगे।
मंगलवार को माली व टीटीई के आमने-सामने के बयान होंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। इसमें सामने आएगा कि टीटीई ने रुपए मांगें या नहीं। मामले में एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद का कहना है कि टीटीई को किसी भी यात्री से बदसलूकी करने के अधिकार नही है। वह हमारा सम्मानित यात्री है। माली के पास सीजन टिकिट था। फिर भी टीटीई ने ऐसा किया है। दोनों के बयान लिए जाएंगे।

कुछ दिन पहले भी हुए फुटेज चेक:- किसी यात्री की शिकायत के बाद कुछ दिन पहले भी टीटीई की पहचान के लिए फुटेज चेक किए गए थे। तब मामला रफा दफा हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.