Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

300 विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

-श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर का वार्षिक उत्सव “संवर्धन” का आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर का वार्षिक उत्सव “संवर्धन” शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग हाउस में हुआ।
इसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता व अंग्रेजी व्याख्याता नूतन मजावदिया रहे।
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि सत्येंद्र घनघोरिया, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, नूतन मजावदिया, जीजी सिंह, समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा प्राचार्य मेघा वैष्णव, डॉ. रेखा शास्त्री ने गुरु तेग बहादुर जी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य मेघा वैष्णव, डा रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, मनीषा ठक्कर आदि ने किया। स्वागत उद्बबोधन प्राचार्य मेघा वैष्णव ने दिया।


संबोधित करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि विज्ञान से मानव जाति को लाभ तथा नुकसान दोनों है। अब यह व्यक्ति की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है कि वह विज्ञान से लाभ अथवा हानि हासिल करता हैं। अपने सपनों को पूरा होने के लिए व्यक्ति खुद जिम्मेदार होता है। व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उसके सपने अवश्य पूरे होते हैं। पालकों को अपने बच्चों के मोबाइल उपयोग करते समय ध्यान रखना चाहिए कि उनका बच्चा मोबाइल पर क्या कंटेंट देख रहा है। डाईट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में शिक्षा पद्धति में बदलाव हो रहे हैं। हमें उन्हें ध्यानपूर्वक अपनाने की आवश्यकता है। पालकों को अपने बच्चों को संस्कार के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी देना चाहिए तथा शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलो को खेलने की प्रेरणा देना चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहता है। अतः बच्चों को खेलों में रुचि अवश्य लेना चाहिए।

समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि बच्चों को मोबाइल का उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए तथा पढ़ाई व खेल दोनों में समान रूप से भाग लेना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, शबद किर्तन, स्वागत नृत्य, ड्रामा, भांगड़ा, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डांस, बिल्डर डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अतिथियों का समिति की ओर से शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता नूतन मजावदिया, जीजी सिंह आंबा, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, गगनदीप सिंह डंग ,अमरपाल सिंह वाधवा, गुरिंदरजीत सिंह खालसा, जगमीत सिंह अजमानी ,गुरमीत सिंह गांधी सहित पालक, विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में 300 से अधिक बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन वत्सला कथूरिया व शरणजीत कौर ने किया आभार क्षमा चेलानी ने माना। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.