Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन… खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर हुई खेल संयोजक एवं सह संयोजक की बैठक

जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में होगा आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित हो रहे खेल चेतना मेला की तैयारी को लेकर आयोजन समिति द्वारा खेल संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की भावना अनुसार आगामी 20 दिसंबर से शुरू होने वाले आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया। इस वर्ष 25 वा खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में 6000 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। इसे लेकर स्कूलों से भी संपर्क किया गया है। आयोजन से पूर्व 16 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी 18 खेलों के संयोजक एवं उनकी टीम उपस्थित रहेगी। यदि किसी स्कूल या खिलाड़ी को खेलों के नियम या उससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहे तो वह इनसे संपर्क कर सकता है। बैठक में खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेकर उन्हे तैयार करने की बात भी कही। बैठक में क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, सचिव प्रघुम्न मजावदिया एवं समिति सदस्य, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा सहित सभी खेलों के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.