Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

“रन फॉर हेल्थ”…. कालिका माता और विरुपाक्ष प्रखंड में दौड़, ग्रामीणों ने भी दिखाया उत्साह

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जिले के विभिन्न प्रखंडों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिला प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया आयोजन संस्कार सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। समाज में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। शुक्रवार को कालिका माता प्रखंड व विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धराड़ गांव में भी आयोजन

विरुपाक्ष प्रखंड के धराड़ में आयोजित “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी ने किया। उन्होंने नशे से होने वाले नुकसान, पर्यावरण संरक्षण के उपाय और ट्रैफिक नियमों के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मनोहर भाटी, प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखंड उपाध्यक्ष भेरूलाल निनामा सहित अन्य कार्यकर्ता करण, संदीप, मंगलेश, महादेव, और हेमंत उपस्थित रहे।

कालिका माता प्रखंड में आयोजन

कालिका माता प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज से किया गया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी, आशु टाक, और जिला प्रशासनिक प्रमुख पंकज चौहान ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कालिका माता प्रखंड अध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष लाल सिंह गौड़, उपाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, मंत्री विजय प्रजापत, सह संयोजक हितेश, गौ रक्षा प्रमुख विवेक खारीवाल, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख शुभम माली, नकुल व्यास और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.