-रेलवे अस्पताल में अनुबंधित डॉक्टर की अनियमितता व्यवस्था पर भारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे अस्पताल में इन दिनों मरीज अनुबंधित डॉक्टर की अनियमित शेड्यूल से परेशान है। अस्पताल में शनिवार शाम तक डॉक्टर नहीं आने से रतलाम सहित दूसरे शहरों से आए मरीज परेशान होते रहे। उन्हें बगैर जांच के ही घर लौटना पड़ा।
बता दें कि रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते रेल प्रशासन द्वारा रतलाम शहर के निजी डॉक्टर्स को अनुबंधित किया है। इससे कि मरीजों को उपचार का लाभ मिले। अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम हो पाए। इसके विपरीत मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
इधर, शनिवार को न्यूरो सर्जन डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा को दिखाने कम से कम 15 से 20 मरीज दोपहर 3 बजे पहले से पहले ही अस्पताल जा पहुंचे। चूंकि डॉक्टर का शेड्यूल समय दोपहर तीन से छह बजे का है। इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि आधा या एक घंटा की देरी से डॉक्टर साहब आ जाएंगे। इंतजार के बाद भी 6 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। ऐसे में उन्हें बगैर जांच कराए अपने शहरों को लौटना पड़ा। मरीज के परिजन अशफाक अली ने बताया कि दादाजी को उपचार के लिए वह नागदा से लेकर रतलाम आए। अब बगैर जांच के जाना पड़ रहा है। डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा का इंतजार किया लेकिन बाद में पता चला कि वह अस्पताल नहीं आ रहा है। इसके बारे में अस्पताल में किसी में ठीक से जानकारी भी नहीं थी। दूसरी ओर सीएमएस डॉक्टर राजेश कुमार बेन का कहना है कि वे दाहोद दौरे पर है। वही इंचार्ज डॉक्टर अनामिका अवस्थी ने बताया कि मैं मामले की जानकारी लेती हूं।
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...
अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक
CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क...
रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही...
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का...
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प...
सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान...
भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ...
रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...
