Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

दीपावली निकली और मजदूर संघ ने जनसंपर्क तेज किया, कर्मचारियों को बता रहे संगठन के काम

-12744 करीब रेल कर्मचारी रतलाम मंडल में मान्यता चुनाव में मतदान करेंगे।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में संगठन की मान्यता के चुनाव को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में जनसंपर्क तेज कर दिया है।
बता दें कि रेलवे में संगठन की मान्यता के चुनाव 4, 5 एवं 6 दिसंबर को होने जा रहे हैं। 4 एवं 5 दिसम्बर दो दिन समस्त रेल कर्मचारी एवं 6 दिसंबर अतिरिक्त दिन तीन दिन तक केवल रनिंग स्टाफ के कर्मचारी अपने मत का उपयोग करेंगे। जिसमें।

मंडल मंत्री नागर के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में होने जा रहे हैं मान्यता चुनाव की तैयारियां मजदूर संघ रतलाम मंडल की समस्त शाखों में जनसंपर्क के साथ विगत वर्षों में संगठन एनएफआईआर/ मजदूर संघ द्वारा किए गए कर्मचारी हितों में कार्य किए। ये जानकारी रेल कर्मचारियों के सम्मुख मजबूती से रख रहे हैं। रेल कर्मचारियों से वेरे मजदूर संघ के पक्ष में मतदाता की अपील कर रहे है। अब दिवाली के बाद समस्त पदाधिकारी युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। प्रमुख रूप से महामंत्री आरजी काबर, अध्यक्ष शरीफ खान पठान, सहायक महामंत्री बीके गर्ग रतलाम मंडल में विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगें। लगभग 12744 रेल कर्मचारी रतलाम मंडल में मान्यता चुनाव में मतदान करेंगे। संगठन की मान्यता का निर्धारण पूरे पश्चिम रेलवे मे सभी मंडलों मे मिले मतों के आधार पर होगा। इसी कड़ी में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा डीआरएम ऑफिस, डीजल शेड शेड, एसएससी नॉर्थ रतलाम, रेलवे अस्पताल सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी गौरव संत एवं महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, संजय कुमार, वापी चौधरी, रणधीर सिंह गुर्जर, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे,आशाराम मीणा, मनोज खरे, विशाल गुप्ता, सुमित गर्ग, इमरान खान, मोहित टांक पहलवान, अमित चौहान, कुंदन सोनेर एवं महिला समिति की श्रेया चौऋषि एवं शबनम खान उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.