Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

हिंदू समाज को एकता का संदेश…. महामंडलेश्वर श्री राधे-राधे बाबा का रतलाम आगमन, भव्य हुआ स्वागत

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। महामंडलेश्वर श्री राधे-राधे बाबा (केंद्र मार्गदर्शक, विश्व हिंदू परिषद और संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति) गुरुवार दोपहर को दिल्ली से रतलाम पहुंचे। उनके साथ श्री महंत जगदीशदास महाराज भी थे। इस अवसर पर उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज को जाति-पंथ से ऊपर उठकर एक रहने का आह्वान किया। बताया कि सनातन परंपरा जाति-भेद की नहीं है, बल्कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा है, जिसमें एकता सर्वोपरि है।

महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा ने यह भी बताया कि 23 से 27 नवंबर तक राजस्थान के बांसवाड़ा में परम पूज्य टीला गद्दाचार्य मंगल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी माधवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। इस भव्य आयोजन में सभी भक्तों से जुड़ने का आह्वान किया गया है।

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा इंदौर से बांसवाड़ा प्रवास के दौरान रतलाम पधारे। उन्होंने कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में उनका  और श्री महंत जगदीशदास महाराज का पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग, जिला, प्रखंड और नगर के वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे।

विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम, रावल जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहसंयोजक आशु, टांक जिला मठ मंदिर प्रमुख मुकेश शर्मा, विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल और प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.