Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

चेन स्नेचिंग की वारदात….बहु के साथ जा रही सास के गले से झपटी सोने की चेन, आरोपी कैमरे में कैद

-भोयरा बावड़ी एरिया में हुई घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। शहर में महिला के गले से चेन झपटने की वारदात हुई है। चेन स्नेचिंग के मामले की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाशों को पकड़ने में टीम जुटी है।
घटना शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे की है। बहू के साथ जा रही सास वारदात का शिकार हुई है। एकाएक बाइक पर आए दो युवक गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। आनन फानन बहू उनके पीछे दौड़ी भी, मगर बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा सहित पुलिस मौके पर पहुंची। साइबर सेल के अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दो युवक नजर आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घास बाजार निवासी विनोद गादिया की पत्नी अंगुरबाला (66) अपनी बहू प्रियंका गादिया के साथ मोहन टॉकीज क्षेत्र भोयरा बावड़ी में रिश्तेदार से मिलने गई थी। लौटते समय आए दो युवकों ने अंगुरबाला के गले से करीब 20 ग्राम वजनी चेन झपट ली। बहू प्रियंका गादिया ने बाइक सवार के पीछे दौड़ लगाई मगर पकड़ नहीं पाई। शोर मचाया। आसपास के लोग आए। पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, माणक चौक थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें बाइक पर दो व्यक्ति जाते हुए नजर आए हैं। एसपी अमित कुमार ने कहा कि संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.