Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

आकर्षक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ एकेडमी का परिसर, बच्चों ने समां बांधा, बजती रही तालियां

-श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का वार्षिक उत्सव ‘फुलवारी’ का आयोजन।
-समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह की पलकों को हिदायत-बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे, यह निगरानी जरूरी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का वार्षिक उत्सव ‘फुलवारी’ अरविंद मार्ग स्थित एकेडमी परिसर में रतलाम झाबुआ सांसद अनीता नागर सिंह चौहान के आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इससे दर्शक मंत्रमुग्ध होते रहे। बच्चों ने ऐसा समां बांधा कि परिसर में तालियां बजती रही।


समिति प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि सांसद अनीता चौहान, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शबद कीर्तन प्रीत कौर भामरा ने प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथि सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, विभाग प्रचारक कृष्णकांत पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, संघ चालक तेजराम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन व भाजपा नेता प्रवीण सोनी का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सह सचिव हरजीत सलूजा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ,मेघा वैष्णव, प्रधानाध्यापिका सुनीता तोमर, सरला माहेश्वरी आदि ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उपयोग के लिए मोबाइल तो देना चाहिए किंतु वह उसमें क्या देख रहा है तथा क्या उपयोग कर रहा है। इस पर निगाह रखना आवश्यक है। मुख्य अतिथि अनीता चौहान ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना चाहिए तथा उनमें देश प्रेम की भावना जगाना आवश्यक है। बच्चों में प्रतिभाएं बचपन से ही नजर आ जाती है किन्तु जरूरत रहती है उनको तराशने की। अगर बच्चे को ठीक तरह से शिक्षा देकर सुसंस्कृत बनाया जाए तो वह देश के अच्छे नागरिक साबित होंगे। प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने कहा कि बच्चों व पालकों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल हुआ है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, शक्ति रूपिणी, बचपन के रंग दादी के संग, मौसम मनभावन, जिंदगी के रंग, सूर्यपुत्र कर्ण, अतुल्य भारत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 4 घंटे से अधिक समय तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 1800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया । अतिथि सांसद चौहान का समिति की ओर से शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने व आभार सुनीता तोमर ने माना। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ जयंत सूबेदार, अनुज शर्मा सहित नागरिक, पालक व वरिष्ठजन मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.