Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

डीईओ की दो टूक…शिक्षा के प्रति शिक्षकों का संजीदा व संवेदनशील होना जरूरी, इससे ही देश समृद्ध होगा

-उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित शिक्षकों के चार दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण में केसी शर्मा बोले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शिक्षक को शिक्षा के प्रति संजीदा और संवेदनशील होना चाहिए।शिक्षा में विविधता, बहुविधता एवं उसके प्रति सचेतन होकर ही हम देश को समृद्ध बना सकते है।
यह बात जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) केसी शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों को चार दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय में कही। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों के हृदय में नैतिक व सामाजिक मूल्यों की नींव रखता है।जिससे विद्यार्थी का व्यक्तित्व भी संवरता है और उन्हें सही दिशा का मार्गदर्शन भी मिलता है।

प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा ने कहा कि शिक्षकों का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं नवाचार अपनाने के लिए सक्रिय एवं गतिशील रहना चाहिए। वे नवोन्मेषी दृष्टिकोण के माध्यम से शिक्षा को सुधारने का प्रयास करते हैं। सहायक परियोजना अधिकारी सीएल सालित्रा ने विभाग की नियमावली व कार्य प्रणाली को बताते हुए कहा कि हम प्रशासन द्वारा प्रदत्त शिक्षा नीति को अपनाकर शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं दोष मुक्त बना सकते हैं। मास्टर ट्रेनर विनीता ओझा एवं मधु भदोरिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम योजना, अवकाश नियम, गोपनीय चरित्रावली आदि विषयों पर विस्तार से समझाया।कार्यक्रम का संचालन विनीता ओझा ने एवं आभार मधु भदोरिया ने माना। प्रशिक्षकों को सुभाष कुमावत ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.