Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

तोता-मैना का मिलन अब मुश्किल…पकड़ में आया पिंजरा, अब तो उड़ना होगा

-एक्‍शन के बाद कार्रवाई, दल-बल के साथ पहुंची टीम।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कॉलोनी में क्‍वार्टर्स की जांच मुहिम अब रंग लाती दिखाई दे रही है। यहां अवैध कब्‍जे के बाद क्‍वार्टर को युवक-युवती (तोता-मैना) के मिलन का स्‍थान भी बना रखा था। इस क्‍वार्टर की भी जांच के बाद कार्रवाई की गई। एक-दो दिन में क्‍वार्टर को सील किया जाएगा। दरअसल रेलवे की जांच मुहिम दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जारी रही। इस दिन ओल्‍ड रेलवे कॉलोनी, नर्स कॉलोनी, डाउन यार्ड सहित अन्‍य एरिया में टीम पहुंची। पड़ताल में ऐसे क्‍वार्टर भी निकले, जो पहले उनके रेलकर्मी पिता के नाम रहे। रिटायर्ड होने पर भी मकान खाली नहीं किया गया। किराए से भी चलाते पाए गए। चिन्‍हित किए गए है। अब सील करने की कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि ओल्‍ड रेलवे कॉलोनी गली नंबर 7 के क्‍वार्टर नंबर 350 एच में पिछले माह बाहरी क्षेत्र के युवक-युवती की अंदर मौजूदगी होने पर लोगों ने आ‍पत्ति जताई थी। शिकायत पर सुरक्षाकमियों के आने के पहले ये भाग निकले थे। इसके बाद इसी क्‍वार्टर की अब पुन: मय रिकार्ड जांच की गई है।
सुबह करीब 11 बजे बाद विभागों का अमला जीआरपी तथा आरपीएफ के साथ पहले ओल्‍ड रेलवे कॉलोनी पहुंचा। वहां क्‍वार्टर 350-एच तथा 620-ई की जांच की। पहले क्‍वार्टर में ताला जड़ा था। वहीं दूसरे क्‍वार्टर में महिला थी। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों क्‍वार्टर पर रिटायर कर्मचारी के ही परिवार के बेटे व पत्‍नी का कब्‍जा है। इसका करीब 60 हजार रुपए बिजली बिल बकाया है। जबकि घर में दो एसी सहित अन्‍य उपकरण चलाए जा रहे है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग को गलत जानकारी देते हुए अवैध बिजली का उपयोग करते आए कि उनकी सेवानिवृति के बाद डीसीआरजी का रुपया अभी बकाया है।


टीम द्वारा करीब 60 से अधिक क्‍वार्टर्स की जांच की गई। इनमें भी क्‍वार्टर्स पर अवैध कब्‍जे पाए गए। कुछ क्‍वार्टर में रेलवे कर्मचारी ने अपने नाम कर उन्‍हें किराए से चलाने की बात भी सामने आई।
जांच दल में मुख्‍य कल्‍याण निरीक्षक हरीश चांदवानी, आईओडब्‍ल्‍यू महाजन, जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी सहित आरपीएफ टीम भी मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.