Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

डेमू के इंजिन में आग, निकला धुंआ, मैसेज मिलते ही बजे हूटर, मची हड़कंप

-रतलाम-इंदौर सेक्शन के प्रीतमनगर-रुनिजा स्टेशन के बीच की घटना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर रतलाम डेमू पैसेंजर ट्रेन में के इंजिन में धुंआ उठाने से यात्रियों हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही अलर्ट हुए अधिकारियों द्वारा फ़ौरन मैसेज फॉरवर्ड किए गए। हूटर बजते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि घटना में कोच सुरक्षित होने से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।


जानकारी के मुताबिक घटना करीब 5.20 बजे की है। महू से इंदौर होते हुए रतलाम आ रही ट्रेन न. 09347 डॉ अम्बेडकर नगर-रतलाम डेमू पैसेंजर रुनिजा व नौगांव के बीच चल रही थी। तभी 400/17 किमी पर डीपीडी नंबर 16041 के आगे के भाग पर आग लग गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर फायर ब्रिगेड बुलवाया गया।घटना के बाद ही आग पर काबू कर लिया गया।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा का कहना है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.