Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

डीआरएम मेडल विनर से बोले शाबाश…ऑल इंडिया रेलवे टेबल टेनिस टुर्नामेंट में पश्चिम रेलवे को सिल्‍वर मेडल

-खिलाड़ियों ने रतलाम पहुंचकर की डीआरएम से मुलाक़ात।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उत्‍तर पूर्वी सीमांत रेलवे द्वारा 12 से 16 अगस्‍त, 2024 तक ऑल इंडिया रेलवे महिला एवं पुरुष टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन गुवाहाटी (मालीगांव) में हुआ।
इसमें पश्चिम रेलवे की टीम द्वारा प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्‍थान प्राप्त कर सिल्‍वर मेडल जीता। रतलाम पहुंचे खिलाड़ियों ने मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी से मुलाकात की। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
चीफ वेलफेयर इंपेक्टर हरीश चांदवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की टीम में रतलाम मंडल के 6 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें प्रशांत अहेर-जूनियर इंजीनियर इंदौर, पंकज विश्‍वकर्मा उप मुख्‍य टिकट निरीक्षक इंदौर, अनक्रम जैन वरिष्‍ठ टिकट परीक्षक इंदौर, कुनाल ठाकुर वरिष्‍ठ लिपिक इंदौर, अनुशा कुटुम्‍बले- कनिष्ठ लिपिक इंदौर एवं निवेदिता सीसीटीसी इंदौर शामिल थे। टेबल टेनिस टीम के कोच में कलीम खान उप मुख्‍य टिकट निरीक्षक रतलाम थे।
व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में कुमारी अनुशा ने गोल्‍ड मेडल प्राप्‍त किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की महिला टीम को भी सिल्‍वर मेडल प्राप्‍त हुआ है।
बता दें कि पश्चिम रेलवे की पुरूष टेबल टेनिस टिम पिछले तीन वर्षों से लगातार मेडल प्राप्‍त कर रही है। टीम ने पिछले वर्ष सिल्‍वर एवं 2022-23 में गोल्‍ड मेडल प्राप्‍त कर पश्चिम रेलवे का नाम रोशन किया था।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के खिलाडियों द्वारा हासिल की गई। इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी एवं मंडल के अन्‍य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्‍यक्‍त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.