-घटना के बाद आरोपियों के घर तोड़ने की भी हुई थी कार्रवाई।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिले के जावरा नगर में जागनाथ शिव मंदिर में गोवंश का कटा सिर फेंककर माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनका नगर से जुलूस निकाला तो इनसे ठीक से चलते नही बना। चारों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को उज्जैन भैरवगढ़ जेल भेजा है।


पकड़े गए चारों आरोपियों में सलमान (24) पिता मोहम्मद मेवाती जावरा, शाकिर (19) पिता शाहिद कुरैशी निवासी जेल रोड जावरा, नौशाद (40) पिता भूरे खा निवासी जूना कबाड़ा जावरा तथा शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार निवासी अरब साहब कॉलोनी जावरा है। इनमें से सलमान और शाकिर को शुक्रवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों पर मंदिर में गोवंश का सिर रखने का आरोप है। वही देर रात पकड़े गए आरोपी शाहरुख और नौशाद द्वारा गोवंश काटने में भूमिका बताई जा रही है। एक आरोपी नौशाद का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इस पर 28 कैसे दर्ज है तथा यह एक बार जिला बदर भी रह चुका है। बाकी के तीनों आरोपियों की पहले कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक सलमान गैरेज पर काम करता है। जबकि शकीरा फिलहाल बेरोजगारी की स्थिति में है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यह किसी साजिश का परिणाम तो नहीं है।
