Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

जीएम सर, लोकोमोटिव केयर सेंटर में अधिकारी चला रहे मनमर्जी, बेवजह दे रहे चार्जशीट, कार्रवाई वापस ली जाएं

-रेलवे मुंबई मुख्यालय में यूनियन की जीएम पीएनएम में रतलाम के मंडल पदाधिकारी बोले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की 13 जून को पश्चिम रेलवे मुख्यालय मुंबई के महाप्रबंधक के साथ जीएम पीएनएम हुई। इसमें कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया कि रतलाम में लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम में वर्तमान में अधिकारी वहां के कर्मचारियों को मनमानी चार्जशीट दे रहे है। यह मनमर्जी रोककर कार्रवाई वापस ली जाएं।
मीटिंग में रतलाम मंडल से मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, जोनल उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा कौशिक, महिला समिति की जोनल अध्यक्ष शबाना शेख शामिल हुई। इन्होंने वहां रतलाम मंडल से जुड़े और भी स्थानीय मुद्दें उठाए।


इस दौरान पदाधिकारियों ने पीसीपीओ श्रीमती मंजुला सक्सेना, पीसीएमओ श्रीमती अनुराधा रेड्डी, पीसीई अमित गुप्ता एवं पीसीएमई उदय बोरवणकर से मुलाकात की। इनसे रतलाम मंडल की समस्याओं को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेकर समस्याओं का त्वरिता से निदान करने का आश्वासन दिया।
मामले में मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि रतलाम में लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम में वर्तमान में चल रही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जनरल मैनेजर एके मिश्रा को अवगत कराया गया। कर्मचारियों को लगातार दिए जा रहे आरोप-पत्र वापस लेने की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.