Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

विजिलेंस जांच के घेरे में डिलिंग क्लर्क… खुद का नाम शामिल कर बनाई पदोन्नति की प्रपोजल लिस्ट, 2800 से सीधे 4200 ग्रेड की जुगाड़

-कमर्शियल विभाग द्वारा 17 कर्मचारियों की पात्रता सूची जारी की गई।
-डीआरएम के दखल के बावजूद क्लर्क को सम्मान से नवाज रहे विभाग के जिम्मेदार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के कमर्शियल विभाग द्वारा क्लेरिकल में 17 कर्मचारियों की ग्रेड प्रमोशन के लिए प्रात्रता सूची जारी की है। इस प्रस्तावित सूची की प्रकिया उसी डिलिंग क्लर्क द्वारा तैयार की गई जिसकी शिकायत के बाद विजिलेंस ने रतलाम आकर जांच की थी। बड़ी बात यह है जांच की कार्रवाई अभी भी प्रकियाधीन है। लेकिन इसी कमर्शियल क्लर्क द्वारा इस सूची में स्वयं का नाम भी शामिल किया है।
बता दें कि किसी कर्मचारी पर विजिलेंस कार्रवाई या विभागीय जांच चल रही होती है। तब प्रथम दृष्टिया संबंधित कर्मचारी को उस टेबल से हटा दिया जाता है। तांकि वह दस्तावेजों की हेराफेरी, मनमानी या अनियमितता कर विभाग को नुकसान न पहुंचा सके। विजिलेंस जांच में कार्मिक विभाग के एक अन्य संबंधित डिलिंग क्लर्क को भी जांच के दायरे में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर ने एक्शन लेकर अपने विभाग के क्लर्क का फ़ौरन ही तबादला कर सेक्शन बदल दिया था। लेकिन कमर्शियल विभाग द्वारा ऐसे डिलिंग क्लर्क को पदोन्नति की प्रकिया में शामिल कर उल्टा उपकृत किया जा रहा है।

डीआरएम की नाराजी भी काम न आई

सूत्रों द्वारा बताया गया है कि कमर्शियल क्लर्क की शिकायतों के बाद डीआरएम रजनीश कुमार ने पिछले दिनों विभाग के सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी को तलब कर मामले को लेकर नाराजगी भी जताई थी। कहा गया था कि डिलिंग क्लर्क की तमाम शिकायतें आ रही है क्यों न इसे टेबल से हटा दिया जाए। लेकिन विभाग प्रमुख ने डीआरएम को यह आश्वस्त कर समझा दिया कि विजिलेंस की रिपोर्ट आने तक इसे फिलहाल काम करने दिया जाए। अब टेबल पर रहते कमर्शियल क्लर्क द्वारा पदोन्नति की पात्रता सूची में खुद को भी शामिल कर लिया।

कार्रवाई से पहले जमा ली जुगत

बता दें कि कमर्शियल विभाग में पदोन्नति-क्रमोन्नति में अनियमितता को लेकर क्लर्क की रेलवे बोर्ड स्तर तक शिकायत हुई है। इसके बाद विजिलेंस द्वारा मामले की तह तक जाकर पदोन्नति-क्रमोन्नति की जांच की है। संबंधित कर्मचारियों के बयान भी लिए गए। जल्द ही इसकी रिपोर्ट हेड क्वार्टर से रतलाम मंडल भेजी जा सकती है। इसके बाद विभाग को क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाना तय माना जा रहा है।
इधर, वर्तमान में क्लर्क 2800 ग्रेड पे में कार्यरत है। यदि डाउन ग्रेड की कार्रवाई होती है तो इससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। चूंकि प्रस्तावित सूची तैयार करने का काम डिलिंग क्लर्क के ही हाथों में है। इसलिए आनन-फानन 2800 से 4200 ग्रेड पे की तैयार की गई पात्रता सूची में स्वयं क्लर्क को शामिल कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.