Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

ये कौन चित्रकार है….संगीत की स्वरलहरियों के साथ पौधारोपण, सुरीले गीतों की प्रस्तुति पर पौधे भी खिलखिला उठे

-मिडटाउन कॉलोनी समिति के सहयोग से कार्यक्रम में सुर संगम ग्रुप की हुई प्रस्तुतियां।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मिडटाउन कॉलोनी में रविवार को संगीत की स्वरलहरियों के साथ पौधारोपण का पहला अभिनव आयोजन हुआ। मिडटाउन रहवासी समिति द्वारा बगीचे में पौधारोपण के कार्यक्रम में सुर संगम ग्रुप के सदस्यों ने प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। तब आनंदित हुए रहवासियों ने तालियों से उत्साहवर्द्धन किया। वहीं ‘ये कौन चित्रकार है’…. जैसे अन्य प्राकृतिक कल्पनाओं के गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इनकी गुनगुनाहट से रोपे गए पौधे भी मानों खिलखिला उठे।

I
कॉलोनी रहवासी व ग्रुप के संचालक विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद परमानंद योगी, समाजसेवी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा तथा पत्रकार राकेश पोरवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने बगीचे में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। पौधों की सुरक्षा की शपथ विजेंद्र सिसोदिया ने दिलवाई।

इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों विजेंद्र सिंह सिसोदिया, जलज शर्मा, प्रमोद सिसोदिया, गोपाल बोरीवाल, मनवीर सिसोदिया, अल्फिया खान ने प्रकृति के प्रेम को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गीत प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम में श्याम बागोड़ा आर्य, प्रकाश नारायण रंगे, प्रकाश गौड़, राकेश पांचाल, सुरेश नायर, कुलदीप सिंह चौहान सहित विभिन्न नागरिक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.