Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

ट्रेनों में भीम व अर्जुन बगैर टिकिट यात्रियों पर रखेंगे नज़र, बजरंग व महाकाल करेंगे टिकिटों की जांच, अहिल्या काटेगी जुर्माना रसीदें

-इंडियन रेलवे में टिकिट चेकिंग की सनातन नाम से स्क्वॉड रतलाम मंडल में गठित।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ने ट्रेनों से यात्री आय बढ़ाने तथा बगैर टिकिट यात्रियों की धरपकड़ के लिए इस माह टिकिट चेकिंग कर्मचारियों की नई स्क्वॉड का गठन किया गया है। इसमें सनातनी झलक दिखाई दे रही है। दरअसल नई स्क्वॉड के नाम भीम, अर्जुन, महाकाल, बजरंग के रूप के दिए गए। जबकि महिला विशेष टीम का भी गठन कर इसका नाम अहिल्या दिया गया है।
मालूम हो कि अभी तक रतलाम मंडल में डीआरएम स्क्वॉड, मजिस्ट्रेट स्क्वॉड जैसे टिकिट चेकिंग स्क्वॉड के नाम रहे है। इसके बाद अब 4 जून 2024 को नई स्क्वॉड का गठन कर इसके बकायदा आदेश भी जारी कर दिए गए।

30 कर्मचारी स्क्वॉड में शामिल

दरअसल विभाग द्वारा गठित टीम में 30 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। साजिद शेख सहित 7 कर्मचारी भीम स्क्वॉड में रखे गए है। जबकि सादिक शेख सहित 6 कर्मचारियों को अर्जुन स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मनप्रीत कुमार सहित 5 कर्मचारी महाकाल स्क्वॉड में रहेंगे। जबकि उमा मार्टिन सहित 5 महिला कर्मचारी अहिल्या स्क्वॉड में रहकर यात्रियों के टिकिट चेकिंग करेगी।
इन सभी स्क्वॉड में एक-एक प्रभारी नियुक्त किए गए है। जबकि बाकी कर्मचारी टीम के सदस्य रहेंगे।
हालांकि स्क्वॉड गठन को लेकर रेल मंत्रायल या रेलवे बोर्ड से निर्देश मिले है या मंडल स्तर पर नाम दिए गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसकी जानकारी के लिए जब रेलवे पीआरओ खेमराज मीना को दो बार फोन लगाया। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.